अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान।


कवर्धा। शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। वाणिज्य संकाय में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनंत जैन तथा विज्ञान संकाय में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रणव तिवारी का विशेष सम्मान किया गया।


इसके अलावा विधि अग्रवाल, प्रीतम मंडल, शिक्षा गोस्वामी, आस्था शुक्ला, आरोही सिंह कुचवाहा, आलोक चंद्रवंशी, रुचि रोडेस्कर, प्रियल जैन, रागिनी पैंयकरा, शुभम अग्रवाल, रीतिका पात्रों और प्रिंसी गुप्ता को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने कहा कि गुरुकुल परिवार को अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। वहीं प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सही मार्गदर्शन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!