अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: मोदी राज में जनता बनी कर्जदार, सरकार सिर्फ सलाहकार बनकर रह गई- सुरेन्द्र शर्मा

देश संभाल नहीं पा रहे मोदी अब जनता को त्याग का पाठ पढ़ा रहे- नवीन जायसवाल

कवर्धा। जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश चलाने में पूरी तरह असफल हो चुके हैं और अपनी नाकामी छिपाने जनता को कम खाने कम चलने कम खर्च करने और घर बैठने की सलाह दे रहे हैं।

प्रेसवार्ता प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल का संकट, गैस की किल्लत, खाद की कमी, बेरोजगारी और बेतहाशा महंगाई से जनता त्रस्त है, लेकिन मोदी सरकार समाधान देने के बजाय जनता का मजाक उड़ा रही है। प्रधानमंत्री का बयान ऐसा लग रहा मानो देश की जनता नहीं बल्कि भाजपा सरकार खुद हाथ खड़े कर चुकी हो।

उन्होंने कहा कि मोदी किसानों से कह रहे उर्वरक कम उपयोग करो, महिलाओं से कह रहे तेल और गैस कम खर्च करो, युवाओं से कह रहे ऑफिस मत जाओ, जनता से कह रहे विदेश यात्रा मत करो और सोना मत खरीदो। कल को भाजपा सरकार यह भी कह सकती है कि जनता खाना कम खाए और सांस भी कम ले ताकि सरकार की नाकामी छिपाई जा सके। कि भाजपा राज में आम आदमी की जिंदगी “टैक्स दो और तकलीफ झेलो” तक सीमित हो चुकी है। पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लूटकर जनता की जेब काटी जा रही है और जब जनता राहत मांग रही तो प्रधानमंत्री “कम उपयोग” का ज्ञान दे रहे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की महिलाओं के सपने तोड़ दिए हैं। जो सोना कभी मध्यम वर्ग की पहुंच में था, आज आसमान छू रहा है। महिलाओं को “मंगलसूत्र” के नाम पर भावनात्मक भाषण देने वाले मोदी राज में महिलाओं के गहने खरीदने की ताकत ही खत्म हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि मोदी खुद करोड़ों रुपये उड़ाकर विदेश यात्राएं करते हैं, हजारों करोड़ का विशेष विमान उपयोग करते हैं, लेकिन जनता को कह रहे विदेश मत जाओ। भाजपा नेताओं के लंबे-लंबे काफिले डीजल फूंकते हैं और जनता को पेट्रोल बचाने का उपदेश दिया जा रहा है। पहले भाजपा के मंत्री और नेता साइकिल पर चलना शुरू करें, उसके बाद जनता को ज्ञान दें।

शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने कहा कि 12 साल में मोदी सरकार ने देश के लिए एक भी नया रणनीतिक तेल भंडारण केंद्र नहीं बनाया। कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए भंडारण केंद्रों के भरोसे देश चल रहा है। भाजपा सरकार सिर्फ इवेंट, विज्ञापन और झूठे प्रचार में व्यस्त रही।

ब्लॉक अध्यक्ष सौखी साहू ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने देश को आर्थिक संकट में धकेल दिया है। महंगाई ने रसोई बर्बाद कर दी, बेरोजगारी ने युवाओं का भविष्य छीन लिया, किसानों को खाद नहीं मिल रही, उद्योग गैस संकट से बंद पड़े हैं और सरकार जनता को त्याग और बचत का भाषण दे रही है।

महिल कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा अनंत ने कहा कि आरोप लगाया कि मोदी सरकार जनता की समस्याओं से पूरी तरह कट चुकी है। देश में संकट के समय प्रधानमंत्री विपक्ष की बैठक बुलाने के बजाय कैमरे के सामने भाषण देकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश को मजबूत नेतृत्व चाहिए, भाषण और प्रचार नहीं। भाजपा सरकार अब जनता का विश्वास खो चुकी है और देश की जनता आने वाले समय में इस जनविरोधी, अहंकारी और विफल सरकार को करारा जवाब देगी।

आज के प्रेसवार्ता कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष होरीराम साहू, पूर्व विधायक प्रत्याशी लालजी चंद्रवंशी,पीसीसी सचिव वीरेन्द्र जांगड़े, महामंत्री मनीष शर्मा, महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष सतीश गहवारा, महामंत्री सुखनंदन साहू, उपाध्यक्ष शारदा सोनवानी, चोवा राम साहू,मेहुल सत्यवंशी,नरेन्द्र वर्मा, वैभव ठाकुर आशीष साहू सुजल ठाकुर शिवेंद्र वर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!