कवर्धा: अज़ीज़ पब्लिक स्कूल में फन फेयर फेस्टिवल का आयोजन,बच्चों ने लगाए व्यंजनों के स्टॉल

विद्यार्थियों की रचनात्मकता और हुनर ने मोहा अभिभावकों का मन, पूरे विद्यालय में रहा उत्सव जैसा माहौल
कवर्धा, 4 नवंबर। कवर्धा स्थित अज़ीज़ पब्लिक स्कूल में बुधवार को फन फेयर फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा तीसरी से नवमी तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने हाथों से विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर आकर्षक स्टॉल लगाए। बच्चों की रचनात्मकता, मेहनत और आत्मनिर्भरता ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल का आनंद लिया और उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा। विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने भी आयोजन का भरपूर आनंद उठाया।
फन फेयर फेस्टिवल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव, रचनात्मकता, आपसी सहयोग और आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित करना रहा। इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और टीम भावना के साथ कार्य करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन, हेड ऑफिस की टीम, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और सहयोगी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से विद्यालय के प्राचार्य का मार्गदर्शन और सहयोग सराहनीय रहा।
अंत में विद्यालय परिवार ने आयोजन की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के रचनात्मक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।


