अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: पत्रकारिता क्षेत्र में बेहतर काम करने पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा एवं मंत्री गुरु खुशवंत ने जितेन्द्र नामदेव को किया सम्मानित

बेमेतरा में ‘शांति से समृद्धि तक, सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया सम्मान

कवर्धा। राजनीतिक, पुरातात्विक, सामाजिक और वनांचल से जुड़े जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक नवप्रदेश के ब्यूरो चीफ जितेन्द्र नामदेव को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बेमेतरा के हॉटल शुभकामना में आयोजित ‘शांति से समृद्धि तक, सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने जितेन्द्र नामदेव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय

जितेन्द्र नामदेव पिछले करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ पुरातात्विक विरासत, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण समस्याओं और वनांचल क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को अपनी रिपोर्टिंग के माध्यम से सामने रखा है। दूरस्थ क्षेत्रों के मुद्दों को समाचारों में स्थान देकर उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई है।

पहले भी मिल चुका है सम्मान

जितेन्द्र नामदेव को पत्रकारिता के क्षेत्र में इससे पहले भी विभिन्न अवसरों पर सम्मान मिल चुका है। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री स्तर पर भी उन्हें पूर्व में तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। लगातार मिल रहे सम्मान को उनकी लंबे समय से जारी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े समाचारों की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

प्रधान संपादक ने दी बधाई

दैनिक नवप्रदेश के प्रधान संपादक यशवंत धोटे ने जितेन्द्र नामदेव को सम्मान मिलने पर बधाई दी। उन्होंने उनकी समाचारों के प्रति गंभीरता, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के प्रयासों की सराहना की।

सम्मान मिलने पर पत्रकार साथियों, ईष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों ने जितेन्द्र नामदेव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार मिल रहे सम्मान से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!