अपना कबीरधामदेश-विदेशमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा:सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

कवर्धा – राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर बधाई दी। इस दौरान अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।
सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) से मुक्त करने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सशक्त रणनीति, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुरक्षा बलों और जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि आज देश नक्सल मुक्त हो गया। छत्तीसगढ़ सरकार, पुलिस बल और हमारे वीर जवानों का अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!