अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त होने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने वीर शहिद जवानों को श्रद्धांजलि देकर दीपदान कार्यक्रम का किया आयोजन


कवर्धा। छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में तथा वीर शहीद जवानों की स्मृति में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा श्रद्धांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अमर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर शहीद जवानों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके बलिदान को याद किया।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त कराने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं। इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीराम साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजयुमो पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रिंकेश वैष्णव, लोकचंद साहू, अजय ठाकुर, डोनेश ठाकुर, अमित चंद्रवंशी, थानेश्वर जायसवाल, दुर्गेश दुबे, अश्वन साहू, मीनूराम साहू, दुर्गेश अवस्थी, मिथिलेश बंजारे, सौरभ शर्मा, बिहारी राम धुर्वे, दीपक सिन्हा, संजीव कुर्रे, गोलू यादव, सोनू सिंह ठाकुर, मुकेश सेन, यशवंत छाबड़ा, गोपाल साहू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में शहीदों के बलिदान को कभी न भूलने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!