अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: विधायक भावना बोहरा ने जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं और आशीर्वाद के लिए जिले व प्रदेश वासियों का जताया आभार।

कवर्धा: 24 अगस्त को पंडरिया विधायक भावना बोहरा का जन्मदिन रहा उन्होंने दिन की सुबह हरितिमा ग्रुप के साथ पौधारोपण कर नगर के प्रमुख हनुमान मंदिर व बुढ़ा महादेव व अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा-अर्चना कर वृद्ध आश्रम, जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर साधारण दिन की तरहां शुरुआत की. उन्होंने सोचा भी नहीं था की उनका जन्मदिन दिन एक पर्व की तरहा मनाया जाएगा।
सुबह से विधायक के कवर्धा स्थित निवास में सैकड़ों समर्थकों की भीड़ बधाई, शुभकामनाएं देने केक फूल-माला गुलदस्ता की भेंट करने पहुंचे गई। लोगों ने भावना बोहरा को बधाई शुभकामनाएं दी और फोटो लिया। वहीं विधायक भावना बोहरा के निजी निवास रणवीरपुर में छत्तीसगढ़ी लोक गायक कार्यक्रम का जबरदस्त आयोजन किया गया. जहां हजारों समर्थकों की भीड़ उमड़ गई मानों जोक रणवीपुर में मेला की तरहां लगने लगा विधायक को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम का आंनद उठाया।

विधायक के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधायक अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव समेत केबिनेट के तमाम मंत्री व विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा प्रदेश संगठन व जिलाध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ता व जिलेवासियों ने सोशल मिडिया व मिलकर बधाई दी

विधायक भावना बोहरा ने जताया आभार:

जन्मदिन के अवसर पर आप सभी के स्नेहपूर्ण बधाई, शुभकामनाओं और आशीर्वाद रुपी संदेशों के लिए मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ। आप सभी का यह स्नेह, आशीर्वाद, सहयोग और विश्वास ही मेरी ऊर्जा है, जो आपकी सेवा और अपने कर्तव्यों एवं संकल्पों को पूरा करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करती है।

जनसेवा, विकास और जनसुविधाओं का विस्तार ही मेरी प्राथमिकता और लक्ष्य है। मुझे विश्वास है कि जीवन के हर पथ में आप सभी का मार्गदर्शन, सहयोग एवं आशीर्वाद मुझे प्राप्त होता रहेगा। आप सभी के इसी आशीर्वाद से हम मिलकर समृद्ध और विकसित पंडरिया के संकल्प को जरूर पूरा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!