अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

आईपीएल सट्टा पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा: कबीरधाम पुलिस द्वारा आईपीएल सीजन के दौरान अवैध सट्टा एवं जुआ गतिविधियों पर लगातार सख्त नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में थाना पंडरिया पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर डीएसपी भूपत सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि पंडरिया के घोघरापारा क्षेत्र में कुछ लोग ऑनलाइन माध्यम से आईपीएल सट्टा चला रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी, जहां से महेंद्र ढीमर उर्फ छोटा (25 वर्ष) एवं नागेश्वर उर्फ सोनू राव (31 वर्ष) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे टेलीग्राम चैनल से सट्टा लिंक प्राप्त कर मोबाइल नंबर के जरिए आईडी बनाते थे और अपने बैंक खातों को उससे जोड़कर लेन-देन करते थे। व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर सट्टा खिलाया जाता था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 स्मार्ट फोन जब्त किया है साथ ही उनके बैंक खातों, टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैट से जुड़े तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 एवं 07 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है

कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आईपीएल का आनंद खेल भावना से लें और सट्टेबाजी से दूर रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!