अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: भाजयुमो कबीरधाम में मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की घोषणा, उमंग पाण्डेय ने दी नई टीम को जिम्मेदारी



कवर्धा, 28 जून। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला कबीरधाम के जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रदेशाध्यक्ष राहुल टीकरिहा, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, संगठन प्रभारी रमेश वर्मा के मार्गदर्शन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्रवंशी की सहमति से की गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
घोषित सूची के अनुसार कवर्धा शहर मंडल के अध्यक्ष डोनेश राजपूत तथा महामंत्री मुकेश सेन और दीपक ठाकुर बनाए गए हैं। कवर्धा ग्रामीण मंडल में खिलेश बंजारे को अध्यक्ष तथा दिलाऊ सिंह राजपूत और प्रीतम जायसवाल को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसी तरह बोड़ला मंडल में अजय वर्मा, पिपरिया में शैलेन्द्र साहू, लोहारा में जितेन्द्र पाली, रेंगाखार में राजेश निषाद, भोरमदेव में धर्मेन्द्र पटेल, रणवीरपुर में सूर्या कौशिक, पंडरिया में हरी साहू, कुण्डा में देवेन्द्र चन्द्रवंशी, दुल्लापुर में परमेश यादव, इन्दौरी में उमेश्वर साहू, कुकदूर में राकेश पंदराम तथा पांडातराई मंडल में सिद्धांत मिश्रा को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी मंडलों में दो-दो महामंत्रियों की भी नियुक्ति की गई है।


भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम परिवार ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि नई टीम संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए युवाओं के बीच संगठन का विस्तार करेगी तथा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!