अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: बालाजी धाम गली नंबर 01 का हुआ लोकार्पण, वार्डवासियों में उत्साह


कवर्धा। शहर के शंकर नगर स्थित वार्ड क्रमांक 08 में आज 23 मई 2026 को गली नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वार्ड के पार्षद दुर्गेश अवस्थी द्वारा कन्हैया ऑटो पार्ट्स के सामने स्थित गली का नामकरण “बालाजी धाम गली नंबर 01” किया गया। इस अवसर पर विधिवत लोकार्पण कर नाम पट्टिका का अनावरण किया गया।


कार्यक्रम के दौरान मोहल्ले के नागरिकों में काफी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने पार्षद के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गली के नामकरण से क्षेत्र की अलग पहचान बनेगी और लोगों को पता-ठिकाना बताने में भी सुविधा होगी।
लोकार्पण कार्यक्रम में वार्ड के वरिष्ठ नागरिक, युवा साथी, महिलाएं एवं मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पार्षद दुर्गेश अवस्थी ने कहा कि वार्ड के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं तथा आगे भी जनहित के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!