अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा:सांसद संतोष पांडेय ने जिले के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए छग के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल को लिखा पत्र

कवर्धा- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने कबीरधाम जिले के विभिन्न महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का समुचित विकास कराने के संबंध में पहल की है। उन्होंने छग के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल को पत्र लिखकर जिले के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए आग्रह किया है।
सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि जिले में विभिन्न प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। जिनका समुचित विकास होना अति आवश्यक है। जिले के विकासखंड- बोड़ला अंतर्गत रानीदहरा जलप्रपात, पीड़ाघाट, कंवलधार जलप्रपात(ग्राम- बांकी), छीरपानी जलाशय, सरोधा जलाशय, विकासखंड- पंडरिया अंतर्गत भैंसाओदार जलप्रपात(ग्राम- घोघरा), कांदावानी जलप्रपात, गोदगोदा जलप्रपात(ग्राम-नेउर), पोलमी जलप्रपात, घोघरा आदि पर्यटन स्थल स्थित हैं। यहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। यहां आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। उक्त सभी स्थानों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उक्त स्थलों का आवश्यकतानुसार विकास किया जाना आवश्यक है। उक्त स्थलों में पहुंच मार्ग में सड़क का निर्माण, सौंदर्यीकरण, सीढ़ी निर्माण, रेलिंग निर्माण, पेयजल व शौचालय की सुविधा, प्रतीक्षालय निर्माण सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों की आवश्यकता है। ताकि उक्त पर्यटन स्थलों का समुचित विकास हो सके। इससे यहाँ पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और उन्हें आवश्यक सुविधाएं भी मिलेंगी।
सांसद पांडेय ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार के स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत भोरमदेव कारीडोर का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही उक्त पर्यटन स्थलों का भी विकास हो जाएगा तो पर्यटकों को अधिकांश स्थलों में घूमने का अवसर मिलेगा। क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। क्षेत्र का विकास होगा। सांसद पांडेय ने छग के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल को पत्र लिखकर उक्त पर्यटन स्थलों के विकास हेतु आवश्यकता अनुसार राशि की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!