अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: अज़ीज़ पब्लिक स्कूल कवर्धा में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-मिलाद-उन-नबी का पर्व

कवर्धा। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अज़ीज़ पब्लिक स्कूल (APS) कवर्धा में पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर ईद-मिलाद-उन-नबी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके आदर्शों और मानवता के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब ने पूरी दुनिया को अमन, भाईचारे, प्रेम और इंसानियत का संदेश दिया तथा सत्य, दया और क्षमा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने पैगंबर साहब के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। साथ ही, नात-ए-शरीफ की मधुर प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्राचार्य दुष्यंत वैष्णव ने अपने संबोधन में पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके पवित्र संदेशों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने बच्चों से उनके बताए सत्य, दया, क्षमा और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद प्राचार्य ने पैगंबर साहब के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी (क्विज) का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में देश में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। विद्यालय परिवार ने सभी के सुख-समृद्धि और राष्ट्र के कल्याण की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!