अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़
सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना ने गन्ना किसानों के खातें में 10.58 करोड़ का किया भुगतान।


कवर्धा: कबीरधाम जिले के पंडरिया बिसेसरा स्थित सरदार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना ने किसानों को 10.58 करोड़ का भुगतान गन्ना किसानों को किया है।
कारखाना एमडी उत्तर कौशिक ने बताया की त्योहार और सावन में खेती किसानी को धन्य में रखते हुए पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना विक्रेता कृषकों से एफआरपी 315.10 प्रति क्विंटल के मान से गन्ना खरीदी की गई थी जिसका कुल भुगतान योग्य राशि 47.31 करोड़ है. जिससे 28.16 करोड़ रुपए पूर्व में किसानों को भुगतना किया जा चूका था. शेष राशि 19.15 करोड़ में से 19.15 करोड़ में से 10.58 करोड़ का भुगतान किया गया । क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा और कलेक्टर गोपाल वर्मा के सहयोग से भुगतान किया गया है शेष किसानों का राशि का भुगतान जल्द किया जाएगा




