कवर्धा:डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर दिया बड़ा बयान…

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने उपराष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए बस्तर के एक पुराने घटनाक्रम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी जनआंदोलन ‘सलवा जुलम’ चल रहा था, तब लोगों में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का उत्साह था। लेकिन उस समय न्यायिक पद पर रहते हुए कांग्रेस उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने उस आंदोलन को रोकने और मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, जिससे आंदोलन को गहरा आघात पहुंचा था। विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि इसके बाद बस्तर अगले 15 वर्षों तक हिंसा और अस्थिरता की चपेट में रहा, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई। उन्होंने कहा कि “उस आदेश के चलते आंदोलन ध्वस्त हो गया और बस्तर झुलसता रहा। उन्होंने कहा की वर्तमान सरकार बनने के बाद बस्तर की हालात बदले हैं और अब शांति और विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
मंत्रीमंडल विस्तार पर दिया बयान
कैबिनेट विस्तार के संबंध में डिप्टी सीएम ने कहा कि यह एक “संयमित और सोच-समझकर लिया गया निर्णय” है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए चेहरों के साथ सरकार नई उम्मीदों और उपलब्धियों की ओर बढ़ेगी।




