कवर्धा:तीज महोत्सव में पारंपरिक रंग में रंगे डिप्टी सीएम विजय शर्मा और उनकी धर्मपत्नी रश्मि शर्मा, महिलाओं के साथ मनाया उत्सव

कवर्धा: तीज पर्व के पूर्व कवर्धा में उत्सव का माहौल देखने को मिला। भाजपा महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित तीज मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन कवर्धा के पीजी कॉलेज ग्राउंड स्थिति ऑडोटोरियम में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि शर्मा के साथ विशेष रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत में रश्मि शर्मा पारंपरिक वेशभूषा में अन्य महिलाओं के साथ नज़र आईं। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और इस तरह के आयोजनों की सराहना की।
महिलाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। विजेताओं को आकर्षक उपहार भेंट किए गए।

श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष वे स्वास्थ्य कारणों से इस पर्व में सम्मिलित नहीं हो सकीं थीं, लेकिन इस बार उन्होंने पूरे उत्साह के साथ तीज महोत्सव का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को न केवल सामाजिक जुड़ाव का अवसर मिलता है, बल्कि संस्कृति से जुड़ने का भी माध्यम बनता है।
महिलाओं ने भी इस आयोजन के लिए डिप्टी सीएम और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया और कहा कि तीज पर्व के पूर्व इस तरह के समारोह से पर्व की खुशियाँ कई गुना बढ़ जाती हैं।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कार्यक्रम की खुब तारीफ की और महिलाओं को तीज पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी।




