अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

पंडरिया में होली मिलन समारोह, विधायक भावना बोहरा कार्यक्रम में हुई शामिल, जमकर रंग गुलाल खेली महिलाएं, MLA ने दी प्रदेशवाशियों होली की बधाई

कवर्धा, पंडारियावासियों ने होली मिलान और फाग महोत्सव का आयोजन किया, जहां पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। विधायक भावना बोहरा महिलाओं के साथ फाग गीतों पर थिरकते हुए नजर आई, और स्थानीय महिलाओं ने उन्हें अपने बीच पाकर इस अवसर को और भी खास बनाया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया।

विधायक ने इस खुशी के मौके पर महिलाओं के साथ पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया, जिससे त्योहार की खुशी और उत्साह और भी बढ़ गया। उपस्थित महिलाओं ने इस आयोजन को बेहद खास बताया और कहा कि यह पर्व उनके लिए एक शानदार अनुभव रहा। कार्यक्रम ने आपसी सौहार्द और सामूहिक आनंद का संदेश दिया, और सभी ने इस रंगीन त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!