अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: गुरुकुल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन।

कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस सोल्लास मनाया गया ।इस शुभ अवसर पर संचालन समिति के अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारी गण ,शाला के प्राचार्य ,समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ,छात्र-छात्राएँ एवं पालकगण बहु संख्या में उपस्थित थे ।इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ अनंत कुमार जैन के गर्वित पिता श्री पदम जैन ,श्री निर्मलचंद जैन वरिष्ठ समाजसेवी, शाला अध्यक्ष श्री संतोष बोथरा, निदेशक श्री संतोष कोचर तथा प्राचार्य मंचासीन थे। मीड़िया प्रभारी शिक्षक ने बताया कि विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उस समय विद्यालय प्रांगण राष्ट्रगान की ध्वनि से ध्वनित हो उठा ।

विद्या के देवी माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पूजन वंदन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समस्त सम्माननीय अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया ।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक देशभक्तिपरक कथक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए । संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा संगीत व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई ।सम्माननीय अतिथियों व संस्था के निदेशकगण ने अपने उद्बोधन में शाला की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रेरणादायक बातों से सभी को अवगत कराया ।इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथियों, संस्था के अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारीगण तथा प्राचार्य ने विद्यालयीन परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!