अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा : CBSE 12वीं में अशोका पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान


कवर्धा। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अशोका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।


विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में जलधि केशरवानी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आदर्श सोनी ने 88 प्रतिशत और अक्षत ने 81 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया।
विद्यालय के संचालक पवन देवांगन एवं संचालिका श्रीमती सारिका देवांगन ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों एवं पालकों का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सफलता का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।


संचालक ने उन विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया जिनके अंक अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए। उन्होंने कहा कि कम अंक आने पर निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि अधिक मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि CBSE द्वारा विद्यार्थियों को सुधार परीक्षा (इम्प्रूवमेंट एग्जाम) का अवसर प्रदान किया जाता है।


विद्यालय के प्राचार्य एस.एल. नापित, उप-प्राचार्य लोकनाथ देवांगन एवं एडमिन सागर नामदेव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विद्यालय में मिष्ठान वितरण किया। परिणाम के बाद अभिभावकों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है तथा सफल छात्रों को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!