अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: गुरुकुल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, CBSE 12वीं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम।


कवर्धा। शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
वाणिज्य संकाय में छात्र अनंत कुमार जैन ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विधि अग्रवाल 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा आस्था शुक्ला 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञान संकाय में प्रणव तिवारी ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रितम मंडल एवं शिक्षा गोस्वामी ने 92.8-92.8 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि रूचि रोडेसकर 87.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
विद्यालय से कुल 82 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 67 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।


विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अनुशासित अध्ययन और उचित मार्गदर्शन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यालय के छात्र-छात्राएं इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन करते रहेंगे।
संस्था के अध्यक्ष एवं संचालकों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!