कवर्धा:सांसद संतोष पांडेय ने वनांचल ग्राम छुहीनाला व चोरभट्ठी में विकास निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

कवर्धा – क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत वनांचल ग्राम छुहीनाला व चोरभट्ठी में विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम छुहीनाला में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण किया और ग्राम चोरभट्ठी में शासकीय प्राथमिक शाला भवन व अटल डिजिटल केंद्र भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
सांसद संतोष पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नवीन आंगनबाड़ी भवन हमारे नौनिहालों के बेहतर पोषण, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास का आधार बनेगा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्राथमिक शाला भवन हमारे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा, वहीं अटल डिजिटल केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुविधाओं, सूचना एवं तकनीकी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार सभी वर्गों की चिंता कर उल्लेखनीय कार्य कर रही है। सभी क्षेत्रों का विकास हो रहा है। सांसद पांडेय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को फ़ोन कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वैष्णव, जयराम साहू, पूर्व जिपं अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे, जिपं सदस्य राजकुमार मेरावी, रामकिंकर वर्मा, कांशीराम उइके, विकास पांडेय, नरेश चंद्रवंशी, नरेश साहू, राजेश साहू, अमित वर्मा, टेकराम चंद्रवंशी, हुतेंद्र चंद्रवंशी, मनोज नायक, सुनील मानिकपुरी, सरपंच सुकलाल मेरावी, अन्य पदाधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।


