अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

जिले में कानून व्यवस्था पर नवीन जायसवाल ने उठाया सवाल

कवर्धा: कबीरधाम जिले के बंजारी के पास ढाबा संचालक पर दुर्ग पुलिस ने नशा का अवैध कारोबार के आरोप में दुर्ग पुलिस ने 16 मार्च को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है, दुर्ग पुलिस के आरोप है कि बाढ़ा संचालक का दुर्ग अफिम मामले से तार जुड़ हुआ है। इसे लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन जायसवाल ने आरोप लगाते हुए जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। नवीन जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा  कि यह घटना केवल एक कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की विफलता का प्रमाण है। उनका कहना है कि जब दूसरे जिले की पुलिस को आकर कार्रवाई करनी पड़ती है, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि स्थानीय पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार से युवाओं का भविष्य खतरे में है, लेकिन प्रशासन इस पर गंभीर नहीं दिख रहा।
नवीन जायसवाल ने कई सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इतने लंबे समय से चल रहे इस अवैध कारोबार की जानकारी स्थानीय पुलिस को क्यों नहीं थी। क्या इसमें प्रशासन की मिलीभगत है? ढाबों की नियमित जांच क्यों नहीं की जा रही थी? उन्होंने प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा से भी जवाब मांगा कि उनके क्षेत्र में नशे का कारोबार इतनी आसानी से कैसे फल-फूल रहा है।
साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि रायगढ़ में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि पूरे छत्तीसगढ़ में यह अवैध गतिविधि फैल रही है। इस मामले ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!