कवर्धा: सांसद संतोष पांडेय ने निर्माणाधीन गौरवपथ का किया निरीक्षण

कवर्धा। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने शनिवार को कवर्धा नगर के अंतर्गत राजनांदगांव बायपास रोड से पिलारी नहर होते हुए नवीन बाजार तक निर्माणाधीन गौरवपथ का निरीक्षण किया। लगभग 10 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस गौरवपथ के निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं समय-सीमा की उन्होंने बारीकी से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान सांसद पांडेय ने निर्माण एजेंसी और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन हो तथा तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
सांसद ने कहा कि गौरवपथ के निर्माण से शहर में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही यह सड़क क्षेत्र के व्यापार, रोजगार और समग्र आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सरकार की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सांसद ने मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण हो



