अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का जिला स्तरीय धरना, न्यायिक जांच की मांग

कवर्धा। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम ने सोमवार को जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार तथा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मामले की उच्चस्तरीय और न्यायिक जांच की मांग उठाई।
धरना को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वाली सरकारों के कार्यकाल में रामलला के मंदिर की व्यवस्था और चढ़ावे को लेकर सवाल उठना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि यदि मंदिर प्रबंधन में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई देश के सामने लाई जानी चाहिए। उन्होंने इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग भी की।


पूर्व विधायक ममता चंद्राकर ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इससे जुड़े किसी भी विवाद पर पारदर्शिता आवश्यक है। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए और किसी को भी बचाया नहीं जाना चाहिए।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा अनंत ने कहा कि देशभर के श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और सहयोग से मंदिर निर्माण में योगदान दिया है। ऐसे में यदि चढ़ावे या मंदिर प्रबंधन में अनियमितता हुई है तो इसकी जवाबदेही तय होना आवश्यक है।
जिला महामंत्री मनीष शर्मा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी पारदर्शी जांच कर तथ्य सार्वजनिक किए जाने चाहिए।
धरना-प्रदर्शन में प्रदेश सचिव वीरेन्द्र जांगड़े, जगमोहन साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, घनश्याम साहू, सौखी साहू, छवि वर्मा, जिला महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी, सूरज वर्मा, कृष्ण कन्नू आमदे, जलेश्वर यादव, प्रशांत परिहार, धनेश पाली, आकाश केशवानी, भुनेश्वर पटेल, सुधांशु बघेल, मेहुल सत्यवंशी, ऋषि वैष्णव, वाल्मीकि वर्मा, अमन वर्मा, बिट्टू यादव, शिवेंद्र वर्मा, तुषार वर्मा, आशीष साहू, सुजल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!