कवर्धा: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अनूठा सन्देश दिये में छिपी है हमारी संस्कृति, लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह; अश्वनी यदु


कवर्धा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत पुरे देश सहित पुरे प्रदेश में शासकीय संस्थानों धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित हुआ
मोदी जी के जन्मदिन को विशेष एवं यादगार बनाने के लिए ग्राम जैतपुरी में अश्वनी यदु के नेतृत्व पुरे ग्राम वाशियों द्वारा शृंखलाबद्ध दीप प्रज्वलन एवं मंदिर विशेष पूजा अर्चना एवं आशीर्वाद का एक दिया कार्यक्रम आयोजित कर नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना के साथ जलाए गए दीपों से पूरा गांव जगमगा गया जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र अश्वनी यदु ने कहा की देश के प्रधानमंत्री के प्रति इतना उत्साह पहली बार देखने क़ो मिल रहा है लोग सुबह से ही तैयारी में लग गये हैं चौक चौराहे मंदिर परिषद गुरु स्थल सहित अन्य समाजिक स्थल का साफ सफाई का कार्य जारी है आगे अश्वनी यदु ने कहा की हमारे द्वारा ग्राम पटुवा में सुबह से ही पटुवा पंचायत के उप सरपंच ददुवा चंद्राकर के अगुवाई में अटल चौक का साफ सफाई एवं पुताई किया गया गांव में बैठी महिलाएं एवं पुरुषों के बिच आम चर्चा रहा की हमारे प्रधानमंत्री जी का आज जन्मदिन है और हमें उनको आशीर्वाद देना है भारत का इतिहास रहा है की हर खुशियों पर हम घर में दिया जलाकर खुशियाँ मनाते रहे हैं अपने घर के बच्चों के जन्मदिन पर दिया जलाकर आरती कर आशीर्वाद देते हैं वैसे ही अपने प्रधानमंत्री क़ो दिया जलाकर आशीर्वाद देना है कवर्धा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी पंडरिया के विधायक भावना बोहरा कुंडा मंडल के प्रभारी रुपेश जैन एवं कुंडा मण्डल के अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी के कुशल मार्गदर्शन में कुंडा मंडल के सभी बूथों में कार्यक्रम आयोजित किया गया हर गांव में रंगोली प्रतियोगिता साफ सफाई सार्वजनिक जगह का पुताई के साथ शाम क़ो हर जगह आशीर्वाद का दिया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लम्बी आयु की कामना किया गया



