कवर्धा में नहीं थम रहा सड़क हादसों का सिलसिला, लापरवाही ने फिर ली एक युवक की जान, एक गंभीर रूप से घायल, एक्सिडेंट के बाद फरार हुआ आरोपी वाहन चालक।

कवर्धा: घटना कवर्धा सीटी कोतवाली अंतर्गत रानी सागर के पास रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 का है, जहां बाइक सवार दो युवक को मेटाडोर ने अपनी चपेट में ले लिया, दुर्घटना में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया जा रहा मृतक त्रिभुवन साहू उम्र 28 साल और उसका दोस्त हुलेश साहू उम्र 22 साल निवासी गोरखपुर दोनों बाइक से कवर्धा आए थे और घर वापस लौटने के दौरान रानी सागर के पास रायपुर की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार मेटाडोर ने दोनों को टक्कर मार दी, दुर्घटना में त्रिभुवन साहू की मौके पर मौत हो गई वहीं हुलेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया की रानी सागर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवक का एक्सिडेंट कर फरार हो गया, दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।



