कवर्धा में झाड़ फूंक करने वाले बुजुर्ग की लाश उसके ही मकान में मिलने से सनसनी, फोरेंसिक टीम करेगी मामले की जांच

कवर्धा: कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना अंतर्गत ग्राम खरिया के एक मकान में बुजुर्ग रतनू सिंह की तीन चार दिन पुरानी लाश मिली है, लाश को पहले उसके कोटवार बेटा ने देखा, पुलिस मौके में पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा मृतक रतनू सिंह धुर्वे अपने बेटा-बहू से अलग एक मकान में अकेला रहता था और उसी घर में झाड़-फूंक का काम करता था, रोजाना बहुत से लोग उससे मिलने आते-जाते थे, पिछले तीन चार दिनों से रतनू दिखाई नहीं दिया तो बेटे को पिता की चिंता हुई और पिता से मिलने उसके घर गया तो देखा पति जमीन पर मृत पड़ा हुआ है और कपड़े व आसपास खून के धब्बे मौजूद हैं। बेटा ने घटना की सूचना बोड़ला पुलिस दी जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया, जांच में पुलिस को लाश के पास से एक कुल्हाड़ी बरामद हुआ है जिसमें खून लगा हुआ है, लाश तीन चार दिन पुरानी होने के कारण पुलिस ने दुर्ग की फोरेंसिक जांच टीम को मदद के लिए बुलाया है, फिलहाल पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से घर और आसपास इलाके की छानबीन कर रही है।
बोड़ला थाना प्रभारी राजेश चांड ने बताया की गुरुवार सुबह खरिया के एक मकान में बुजुर्ग की लाश मिली है, मृतक का नाम रतनू सिंह धुर्वे है और वहां झाड़-फूंक का काम करता था लाश तीन चार दिन पुरानी है पास से एक कुल्हाड़ी भी बरामद हुआ है, मामले की जांच की जा रही है फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।




