आदतन अपराधी का कूकदूर पुलिस ने हाथों में हथकड़ी पहनाकर बजार में निकाला जुलूस।

कवर्धा: कबीरधाम पुलिस नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने आदर्श आचार संहिता के दौरान थाना क्षेत्रों के गुण्डा, बदमाश, दंगाईयों पर कड़ी नजर रखी हुई है और किसी भी संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने पर कारवाई कर रही है।
इसी के मद्देनजर कूकदूर पुलिस ने कुई निवासी शाकिर खान को गिरफ्तार किया और हाथों में हथकड़ी लगाकर बजार में जुलूस निकाला कर न्यायालय में पेश की जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी शाकिर खान निवासी कुई आदतन अपराधी है, पूर्व में आरोपी गांजा तस्करी करते कूकदूर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, छुट कर आने के बाद आरोपी ने रामजी पनिका निवासी राली से जबरन पैसा की मांग की नहीं देने पर आरोपी ने रामजी पनिका को डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गया था, पिडित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी, इस दौरान आरोपी शाकिर ने फिर से 05 फरवरी को गांव की ही एक महिला से मारपीट किया, जिससे गांव में आरोपी के खिलाफ आक्रोश बढ़ने लगा था, लगातार शिकायत और आरोपी के बढ़ते अपराध को रोकने पुलिस ने आरोपी को पकड़ने टीम गठित की और आरोपी को कूकदूर से गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया इस दौरान आरोपी शाकिर खान का हाथों में हथकड़ी लगाकर बजार भ्रमण कराया गया ताकि अन्य गुण्डे बदमाश में खौफ बना रहें।
डीएसपी कृष्ण चन्द्राकार ने बताया की आदतन अपराधी शाकिर खान निवासी कूकदूर विभिन्न अपराध दर्ज थे हालही में आरोपी ने महिला से मारपीट किया था जिसपर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, बुधवार को आरोपी को कूकदूर से गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।




