अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: महेश कुमार पाली बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ स. लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष


छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ की सहसपुर लोहारा ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष पद पर महेश कुमार पाली का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
संघ की बैठक दिनांक 19/09/2026 को ब्लॉक मुख्यालय स्थित आंबेडकर भवन में आयोजित की गई। बैठक में संघ के विस्तार एवं ब्लॉक इकाई के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसी दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए महेश कुमार पाली के नाम का प्रस्ताव लतीफ हुसैन कुरैशी ने रखा, जिस पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने सहमति व्यक्त करते हुए उनका समर्थन किया। इस प्रकार महेश कुमार पाली को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त शिक्षक संघ दुर्ग संभाग अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने संगठन की मजबूती एवं शिक्षकों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष धनुक वर्मा ने नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष महेश कुमार पाली को बधाई देते हुए शिक्षक हित में सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।


इस अवसर पर संभाग उपाध्यक्ष मार्कण्डेय साहू ने भी सभा को संबोधित किया तथा संगठन के उद्देश्यों और शिक्षक हित से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।
बैठक में नेपाल सिंह धुर्वे, बलियार सिंह, लतीफ कुरैशी, गौतर राढ़ेकर, श्रीमती संगीता ठाकुर, श्रीमती श्वेता वर्मा, श्रीमती मंजू धुर्वे, अशोक धुर्वे, छोटे लाल पाटिल, जोहान पुनाचा, केसो पाली, महेश पाली, अनिल बघेल, कैलाश नागराज, मनोज जोगी, कोमल मरकाम, बिकेन साहू, गोविंद पटेल, संजीव कौशिक, हालेंद्र देवांगन, राजेन्द्र कौशिक, श्रवण रजक, हेमंत साहू ईश्वरी पटेल,विष्णु धुर्वे, कुमार नायक,सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश कुमार पाली ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक हित एवं संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!