रानीदहरा जलप्रपात में युवती का शव मिलने से फैली सनसनी हादसा या साजिश पुलिस जांच में जुटी

कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के प्रसिद्ध रानीदहरा जलप्रपात में गुरुवार सुबह उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवती का शव झरने के नीचे पानी में तैरता हुआ मिला घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए प्रत्यक्षदर्सियो के अनुसार सुबह कुछ ग्रामीण जलप्रपात की ओर गए हुए थे तभी उनकी नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी उन्होंने बिना देर किए बोड़ला पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिया गया है पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है आसपास के गांव में पूछताछ की जा रही है और गुमसुदगी के मामले में भी मिलान किया जा रहा है प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की युवती की मौत हादसे में हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है।



