अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

तलवार लहरा कर गांव में दहशत फैलाने वाले आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, आरोपी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन जमीन विवाद के चलते तलवार से हमला का किया था प्रयास।

कवर्धा: कवर्धा पुलिस ने निकाला अपराधी का जुलूस, शहर भ्रमण कराते ले गई कोर्ट। आरोपी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन जमीन विवाद के चलते पड़ोसियों पर लाठी-डंडा और तलवार से किया था हमला का प्रयास। पिडित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार।

क्या है मामला
घटना कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना अंतर्गत धोबहट्टी गांव का है जहां 15 अगस्त दोपहर का है. जहां पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा था उस दौरान आरोपी दीपक चन्द्रवंशी खेत से गुजर रहे पड़ोसियों को अश्लील गाली-गलौच किया और विवाद मारपीट में बदल गई इस दौरान आरोपी दीपक चन्द्रवंशी ने पड़ोसियों पर लाठी-डंडा हमला किया और तलवार लेकर गांव में दौड़ाया. तलवार के हमले से पिडित को चोट भी आई मौजूद लोगों में अफ़रा-तफ़री मच गई और गांव में दहशत का माहौल बन गया। पिडित ने पुलिस को फोन में सूचना दी जिसके पुलिस की टीम गांव पहुंची जिसके बाद माहौल कंट्रोल हुआ। पांडातराई पुलिस ने आरोपी दीपक चन्द्रवंशी के खिलाफ अश्लील गाली-गलौच, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की और शनिवार को आरोपी दीपक चन्द्रवंशी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

कबीरधाम पुलिस गुंडे-बदमाशों के मन में पुलिस का खौफ बनाने और आम जनता में का न्याय का विश्वास बना रहें इसलिए पुलिस ने आरोपी दीपक चन्द्रवंशी पूरे शहर में पैदल जुलूस निकाला और न्यायालय में पेश किया जहां कोर्ट ने आरोपी को जुडिशल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया की 15 अगस्त की दोपहर जमीन विवाद में आरोपी दीपक चन्द्रवंशी ने मारपीट कर तलावार लहराते हुए हमला का प्रयास किया था जिसे पांडातराई पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!