अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

हत्या के 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो पक्षों के बीच मारपीट में हुई थी युवक की मौत।

कवर्धा: पंडरिया पुलिस ने हत्या के दो फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फलित यादव और मुकेश यादव को बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत न्यायालय में पेश किया गया है।

क्या है घटना
दरअसल 28 मई की देर शाम का है. मृतक विरेन्द्र यादव निवासी भ्रदली अपने भाई और पिता के साथ मेला घुमकर घर लौट रहा था रहा था. इसी दौरान आरोपी फलित यादव और मुकेश यादव उनकी बाइक पर कट मार दिया जिसपर दोनों के बीच विवाद हो गया और विवाद देखते ही देखते खुनी संघर्ष में बदल गया और आरोपी फलित यादव और मुकेश यादव ने विरेंद्र यादव, भाई और उसके के साथ लाठी-डंडे से बुरी तरहा पीटाई कर लहुलुहान कर दिया. घटना को आंजम देकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. घायलों को पंडरिया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया गया. जहां विरेन्द्र यादव की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने बिलासपुर रेफर कर दिया. इलाज के दौरान 29 मई की सुबह विरेन्द्र की मौत हो गई। घटना पर पंडरिया पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश में जुटी थी, शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी फलित यादव और मुकेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज की थी इसी दौरान पता चला की घायल विरेन्द्र यादव की मौत हो गई है तो पुलिस ने धारा 103 भी दर्ज किया आरोपी मुकेश यादव और फलित यादव को उसके भरेवापारा स्थित मकान से गिरफ्तार की है, मामले की विवेचना जारी है आगे और भी खुलासा होता है तो आगे और गिरफ्तारी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!