अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा:नक्सलवाद को लेकर लोकसभा में गरजे सांसद संतोष पांडेय, बोले- छग में अंतिम सांस ले रहा नक्सलवाद

कवर्धा – राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) से मुक्त करने हेतु केंद्र सरकार के ठोस प्रयासों पर चर्चा की शुरुआत किया।
सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में गरजते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सशक्त रणनीति के मार्गदर्शन में देश में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई तेज़ी से आगे बढ़ रही है। मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य — यह केवल संकल्प नहीं, बल्कि केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, सुरक्षा बलों और जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बनने की दिशा में एक मजबूत कदम है। छत्तीसगढ़ सरकार, पुलिस बल और हमारे वीर जवानों का अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि छग में बड़े पैमाने पर नक्सलवाद था। जो अंतिम सांस ले रहा है। ये हमारे नेतृत्व की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। अब बस्तर सहित सभी नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा। क्षेत्र में शांति व भयमुक्त वातावरण होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!