अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा:सांसद संतोष पांडेय ने बाघामुड़ा में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

बाघामुड़ा

कवर्धा: राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडेय ने पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में 32 लाख 64 हजार रुपए के विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। सांसद पांडेय ने ग्राम में नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण चेक डेम निर्माण व मुक्तिधाम निर्माण कार्य का लोकार्पण कर आम जनता को समर्पित किया।


सांसद संतोष पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नवीन आंगनबाड़ी भवन हमारे नौनिहालों के बेहतर पोषण, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास का आधार बनेगा। चेकडेम निर्माण से जल संरक्षण एवं सिंचाई सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, वहीं मुक्तिधाम निर्माण से ग्रामीणों को आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार सभी वर्गों की चिंता कर उल्लेखनीय कार्य कर रही है। सभी क्षेत्रों का विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। देश में नक्सलवाद का ख़ात्मा हो गया। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को फ़ोन कर निर्देशित भी किया। इस दौरान भाजपा के मंडल प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष फलित साहू, पंडरिया मंडल अध्यक्ष रवीश ठाकुर, नवलकिशोर पांडेय, तिवारी साहू, विशाल शर्मा, रमेश साहू, राजकुमार यादव, सरपंच दूज बाई चंद्राकर, पूरन राजपूत, अमन पाठक, स्वारथ साहू, रूपेश तिवारी, अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!