अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: 36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार – पुलिस टीम का केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने किया सम्मान

कवर्धा। जिले में हाल ही में हुई सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना के आरोपी को पुलिस ने मात्र 36 घंटे में गिरफ्तार कर अपनी त्वरित और सख्त कार्रवाई का परिचय दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए कवर्धा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने पुलिस टीम को सम्मानित किया।

शनिवार को एसोसिएशन के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, डीएसपी श्री आशीष शुक्ला, थाना प्रभारी लालजी सिन्हा, योगेश कश्यप और भुनेश्वरी साहू को भी सम्मानित किया गया।

सम्मान ग्रहण करते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। उन्होंने एसोसिएशन के इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जनता का विश्वास और भी मजबूत हुआ है। इससे लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और कानून के प्रति भरोसा गहरा हुआ है।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दानी, सचिव अमित बरडिया, डेविड चंद खत्री, सोभा साहू, आशुतोष गुप्ता, अनिल साहू, नवीन साहू, सोनू बिंदल, कैलाश साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। संगठन ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि आरोपियों पर जल्द से जल्द कठोरतम कार्रवाई की जाए।

इस सम्मान कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि समाज और प्रशासन यदि मिलकर कार्य करें तो किसी भी अपराधी को कानून से बचने का अवसर नहीं मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!