अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा:सांसद संतोष पांडेय सहसपुर लोहारा कॉलेज में आयोजित खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में हुए शामिलकवर्धा:

कवर्धा- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय सहसपुर लोहारा के शासकीय महाविद्यालय में केंद्रीय खेल मंत्रालय व माय भारत द्वारा आयोजित खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के मौक़े पर आयोजित देशभर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय युवा व खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने देश के विभिन्न शहरों से लगभग 1600 स्थानों से जुड़े 8 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया संवाद’ में देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम खेल की बात करते हैं, तो ये केवल मेडल जीतने तक सीमित नहीं है। ये विकसित भारत के निर्माण में भारत की खेलशक्ति और भारत की युवाशक्ति को एक साथ जोड़ने का अभियान है। उन्होंने कहा, “जो खेले, वो खिले। और खेल में खिलना सिर्फ मैदान पर जीतना नहीं है, खेल में खिलना मतलब व्यक्तित्व का खिलना, परिवार का खिलना और देश का गौरव बढ़ाना। उन्होंने कहा कि भारत में 21वीं सदी का आधुनिक स्पोर्ट्स इकोसिस्टम बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आज स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटीज से लेकर आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर्स तक देश में एक ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है, जिसमें प्रतिभा को पहचानने से लेकर उसे दुनिया के मंच तक पहुंचाने तक हर स्तर पर सहयोग मिले। हम दुनिया के दूसरे देशों के साथ भी स्पोर्ट्स साइंस, प्रशिक्षण, कोचिंग और अनुभव साझा करने के लिए सहयोग बढ़ा रहे हैं।


सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि ‘खेलो इंडिया संवाद’ सिर्फ खेल की बात करने का कार्यक्रम नहीं है। ये एक ऐसे संवाद का मंच है जिसका एक-एक विचार देश के स्पोर्ट्स विजन को एक नई दिशा दे सकता है। इसके साथ जो युवा संवाद हो रहा है, वो युवाओं के विचारों और महत्वाकांक्षाओं को देश के सपनों से जोड़ने का बहुत बड़ा माध्यम है। इस कार्यक्रम में स्पोर्ट्स इकोसिस्टम, टैलेंट डेवलपमेंट, गवर्नेंस और विकसित भारत को लेकर युवा क्या सोचते हैं, उनके सुझाव क्या हैं, इन बातों को सुनकर उन्हें नीतियों के निर्माण में शामिल किया जाएगा। आज युवा खेल के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सांसद पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने प्रतिभावान खिलाड़ियों व युवाओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष परेटन वर्मा, मंडल अध्यक्ष लालाराम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता मिश्रा, उपाध्यक्ष हेमंत साहू, मंडल उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष योगेश साहू, जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा, प्राचार्य केएस परिहार, माय भारत के जिला युवा अधिकारी राज पटेल, कॉलेज के समस्त स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!