अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: सांसद संतोष पांडेय ने लालपुर खुर्द में विकास निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

कवर्धा- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लालपुर खुर्द में 16 लाख रुपए के विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें 11 लाख रुपए का पुलिया निर्माण व 5 लाख रुपए का सीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल है।
सांसद संतोष पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिया व सीसी सड़क के निर्माण होने से ग्रामीणों को आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध होगी। आवागमन सुगम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार सभी वर्गों की चिंता कर उल्लेखनीय कार्य कर रही है। सभी क्षेत्रों का विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में विकास की गाथा लिखी जा रही है। भाजपा सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को फ़ोन कर निर्देशित भी किया। इस दौरान भाजपा के मंडल प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष फलित साहू, पंडरिया मंडल अध्यक्ष रवीश ठाकुर, महामंत्री महेश यादव, नवलकिशोर पांडेय, तिवारी साहू, रोहित भास्कर, विशाल शर्मा, रमेश साहू, राजकुमार यादव, सरपंच अमृता रामकुमार यादव, पूरन राजपूत, अमन पाठक, स्वारथ साहू, रूपेश तिवारी, अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन मौजूद थे। - दुल्लापुर बाजार में किया वृक्षारोपण -

सांसद संतोष पांडेय ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम दुल्लापुर बाजार के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में एक पेंड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण को बढ़ावा देने की बात कही। सभी कार्यकर्ताओं व आम जनता से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!