अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा:नशे के खिलाफ कवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 किलो से अधिक गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कवर्धा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली थाना पुलिस ने भागूटोला चौक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि भागूटोला के जेवड़न मार्ग स्थित एक मकान में अवैध रूप से गांजा रखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संबंधित मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को खाकी रंग के पैकेट में कुल 9 किलो 308 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
मौके से पुलिस ने आरोपी त्रिलोचन सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उक्त गांजा उसे कांपा गांव निवासी चित्रकांत साहू द्वारा उपलब्ध कराया गया था। पुलिस अब इस मामले में सप्लाई चेन की जांच करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने जब्त गांजा को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कवर्धा पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी

बाइट 01 आशीष शुक्ला, डीएसपी कवर्धा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!