अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा:घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार


कवर्धा। जिले के सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेण्ड्रानवांगांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मंगल सिंह बैगा (30 वर्ष) का अपनी पत्नी दशमत बाई बैगा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक रूप ले बैठा। गुस्से में आकर आरोपी ने घर में रखे टंगिया से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर, परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहारा स्थित मर्चूरी भेजा गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी मंगल सिंह बैगा को घटना के 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह काम से घर लौटा था और खाना मांगने पर पत्नी से विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्से में उसने टंगिया से वार कर दिया, जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!