अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: यूनिक कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन, नन्हें-नन्हें बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति।

कवर्धा। यूनिक कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, कवर्धा में आयोजित वार्षिक उत्सव (एनुअल डे सेलिब्रेशन) का कार्यक्रम हर्षोल्लास, गरिमा एवं सांस्कृतिक रंगों के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनमोहक नृत्य एवं मधुर गीतों ने उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मन्नू चंदेल, ब्यूरो चीफ, नवभारत रहे, जबकि अध्यक्षता सतीश तंबोली, ब्यूरो चीफ, ज़ी न्यूज़, कवर्धा ने की। विशेष अतिथि के रूप में प्रदीप गुप्ता, ब्यूरो चीफ, न्यूज़ 24, कवर्धा,महबूब खान, ब्यूरो चीफ, ईटीवी न्यूज़, और मो. रियाज़ अत्तारी, एडिटर इन चीफ, सीजी दैनिक क्लिक एंजेल न्यूज़ कवर्धा की गरिमामयी उपस्थिति रही।


विद्यालय परिवार की ओर से अमजद खान, डायरेक्टर, पियूष महोबे, प्राचार्य तथा सुश्री सारिका पांडे, एडमिनिस्ट्रेटर की सक्रिय सहभागिता रही। इसके अलावा अनूप श्रीवास्तव, प्राचार्य, यूनिक कॉलेज ऑफ आईटी, कवर्धा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के शैक्षणिक स्तर, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की सफलता में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का विशेष योगदान रहा। संपूर्ण आयोजन सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं स्मरणीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!