अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़
प्रयागराज से लोरमी जा रही ट्रेवलर वाहन अधचरा गांव के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, 11 लोग थे सवार 5 को आई चोट 2 की हालत गंभीर।

कवर्धा: घटना कबीरधाम जिले के कूकदूर थाना अंतर्गत ग्राम अधचरा और कांदाटोला गांव के बीच का हैं. जहां प्रयागराज से लोरमी जा रही एक तेज रफ्तार ट्रेवलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट दुर्घटना 5 लोग घायल हो गए जिसमें 2 लोगों की गंभीर चोट आई है सभी घायलों को कूकदूर सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा सभी लोग लोरमी के रहने वाले है जोकि परिवार व दोस्त 11 लोग ट्रेवलर वाहन से प्रयागराज गए हुए और और वापस लौटने के दौरान सुबह लगभग चार बजे वाहन अनियंत्रित होकर कबीरधाम जिले के अधचरा गांव के पास खेत में पलट गई जिससे दुर्घटना हुआ, गनिमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई।



