कवर्धा: मंत्री बनने के बाद पहली बार कवर्धा पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का भाजपाई ने किया जोरदार स्वागत, स्कूल भवन और शिक्षा व्यवस्था पर जल्द सुधार करने की कही बात।

कवर्धा: प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव पहली बार कवर्धा पहुँचे इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार फूल-माला और आतिशबाजी कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए जीएसटी में कटौती को लेकर बड़ा बयान दिया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से घोषणा की थी कि देशभर में जीएसटी टैक्स को कम किया जाएगा। इसके बाद सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि अब इलेक्ट्रॉनिक सामान, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, जीवन रक्षक दवाइयां सहित कई वस्तुओं पर जीएसटी कम कर दी गई है। इससे आम जनता को राहत मिलेगी और व्यापारियों को भी सीधा लाभ होगा।
गजेंद्र यादव ने कहा कि इस कदम से देश आर्थिक रूप से और मजबूत होगा तथा भारत दुनिया की सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाओं की सूची में और ऊँचा स्थान हासिल करेगा।

वहीं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने जिले के स्कूलों में अव्यवस्था को लेकर कहा की स्कूल शिक्षा विभाग बहुत बड़ा विभाग है पौने दो लाख शिक्षक है. बहुत सारे स्कूल है कुछ दस साल पुराने कुछ बीस साल पुराने इस सभी स्कूलों को ठिक करने के लिए जानकारी लिया जा रहा हे शौचालयहीन कौन से स्कूल है जर्जर भवन में कौन से स्कूल है बिजली समस्या वाले कौन से स्कूल है . समय और परिस्थितियां देख कर जैसे की बस्तर के अलग है रायपुर के अलग और कवर्धा के अलग है सभी जगहों के स्थिति को समझ कर आने वाले समय में भवनहीन, शौचालयहीन बिजलीहीन जो स्कूल शिक्षकहीन है इस सभी जगहों में व्यवस्था स्थापित करेंगे बच्चों के दर संख्या के हिसाब से हम सब करने वाले हैं।



