अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा में जाली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 500-500 के 15 नोट बरामद, उड़िसा से जुड़े आरोपी के नेटवर्क, पुलिस गिरोह की तलाश में जुटी।

कवर्धा:कबीरधाम पुलिस ने जाली नोट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी भीकम चन्द्रवंशी को दशरंगपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 500-500 सौ रुपए के 15 नोट बरामद हुआ है, पुछताछ में आरोपी ने नेटवर्क का उड़िसा लिंक होने की बात कही है इसलिए पुलिस अब जाली नोट गिरोह को पकड़ने का प्लान बना रही है।

दरअसल शनिवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बेमेतरा की और से कवर्धा की ओर आ रही CG 07 BM 8370 लाल कलर की बाइक में सवार युवक गैर कानूनी गतिविधी में शामिल हैं, पुलिस ने सूचना मिलते ही दशरंगपुर पुलिस चौकी के नाकेबंदी कर आरोपी वाहन चालक को रोका और तलाशी लेने पर आरोपी के जेब से 15 नग 500-500 के जाली नोट बरामद हुए, पुछताछ में आरोपी ने अपना नाम भीखम चन्द्रवंशी निवासी मोहतरा जिला कबीरधाम का होना बताया , पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गई जहां पुछताछ में जाली नोटों के कारोबार को उड़िसा से संचालित होने का खुलासा किया है साथ ही इस कार्य मे कबीरधाम जिला समेत छत्तीसगढ़ में नेटवर्क होने का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वोट और आरोपी का बाइक व मोबाइल फोन जब्त कर नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

कबीरधाम पुलिस आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को नकली नोट या अवैध कारोबार से जुड़ी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी।
पुलिस अपराधियों को चेतावनी देती है कि अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोग जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। जिले में कानून का राज स्थापित करने और युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए पुलिस पूरी ताकत से काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!