आम आदमी पार्टी खाद ,युरिया की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।

कवर्धा: खाद और युरिया की किल्लत और कालाबाजारी से जिलेभर के किसान परेशान हैं. सोसायटियों में खाद नहीं मिलने के कारण बजार में महंगे दामों पर लेने को मजबूर हैं। इन्हें समस्याओं को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने रानी दुर्गावती चौक में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने खाद युरिया की समस्या को दूर करने और कालाबाजारी रोकने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. और चेतावनी दी है जल्द मांग पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा की कबीरधाम जिला समेत प्रदेश भर में सोसाइटियों में डीएपी खाद और युरिया की कमी बनी हुई है. लेकिन शासन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते किसानों को प्रतिदिन संघर्ष करना पड़ रहा है. जिले के किसान मज़बूरी में निजी विक्रेताओं से खाद 2200 प्रति बैग और यूरिया 1200 रूपये पर खरीद रहे हैं. जो कि राज्य सरकार के लिए शर्मनाक है। सरकार को इस कालाबाजारी पर रोक लगाना चाहिए। सरकार व्यापारियों को लाभ पहुंचाने मोटा कमीशन के लिए किसानों को निजी विक्रताओं से यूरिया खरीदने को जानबूझकर मजबूर किया जा रहा है। यदि आवश्यक यूरिया की आपूर्ति अगले कुछ दिनों में नहीं की गयी तो फसल की पैदावार में कमी आएगी और कर्ज लेकर खेती करने वाला किसान आत्महत्या हो मजबूर हो जायेंगे. जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
सरकार यदि जल्द ही किसानों की परेशानियां दूर नहीं की तो आम आदमी पार्टी किसानों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर बड़ा उग्र आंदोलन करेगी।




