सड़क पर लाश रखकर प्रदर्शन, पुलिस पर प्रताड़ना से तंग आकर आत्माहत्या का आरोप। मुआवजा की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम।

कवर्धा: गुरुवार साम अचानक सैकड़ों लोगों ने नगर पंचायत पांडातराई के कवर्धा बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 में लाश सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया, परिजनों का आरोप है की मृतक माखन लाल यादव के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. और परिजनों से पैसा की मांग कर मामला रफा-दफा करने के लिए बोल रही थे। परिजनों का यह भी आरोपी हैं की पुलिस गिरफ्त में रहें मृतक के भाई गोपाल यादव को घर लाकर परिजनों के सामने मारपीट की और मृतक को भी फंसाने का धमकी लेते हुए मारपीट की और सुबह तक ढाई लाख रुपए लाकर नहीं देने पर पूरे परिवार को गिरफ्तार करने का धमकी दे रही थी. इसलिए माखन यादव पैसे का इंतजार नहीं कर पाया और डर में और पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्माहत्या कर लिया। अब मृतक के परिजन को मुआवजा और बच्चे को सरकारी नौकरी की मांग कर रहें हैं और चक्काजाम पर बैठ गई है।

क्या है मामला
दरअसल कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना अंतर्गत एक चोरी की घटना हुई थी, पुलिस ने चोरी के आरोप में गोपाल यादव को गिरफ्तार किया था पुलिस ने चोरी में स्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद करने आरोपी के घर गई और पुछताछ किया, पुलिस के पुछताछ के बाद दुसरे दिन आरोपी के बड़े भाई माखन यादव का शव बैजलपुर चौंकी अंतर्गत तेंदूटोला में पेड़ पर फांसी से लटकी मिली. पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण परिजन और विपक्षी नेता मौके पर पहुंच गए और नगर पंचायत पांडातराई के कवर्धा बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 में सड़क पर लाश रखकर प्रदर्शन कर रहें हैं।

घटना के बाद एसपी धर्मेंद्र सिंह छवाई ने बोड़ला थाना प्रभारी राजेश चंड को किया लाइन अटैच कर दिया है और अब बोड़ला थाना के प्रभारी रूपक शर्मा को प्रभार दिया गया है।



