कवर्धा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 5 लोग घायल, नेवारी मार्ग में मारुति वैन ने बाइक सवार तीन भाईयों को मारी टक्कर, तो सिंघनपुरी के पास बाइक सवार दो व्यक्ति को पिकअप ने ठोका, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी।


कवर्धा: कवर्धा में नहीं थम रहा सड़क हादसों का सिलसिला, पहली घटना कवर्धा सीटी कोतवाली अंतर्गत नेवारी मार्ग स्थित जोराताल का हैं. जहां कवर्धा की ओर बटुराकछार जा रही मारुति वैन ने बाइक सवार तीन भाईयों को टक्कर मार दी. टक्कर कर बाद बाइक सवार अनबैलेंस होकर गीर गए दुर्घटना में एक युवक के हाथ का हड्डी बहार निकल गई और शरीर के अन्य जगह चोट आई है. वहीं दुसरे युवक के सीर पर गंभीर चोट आई है. तीसरा युवक को हल्की चोट है, गंभीर रुप से घायल दोनों युवक होस में नहीं है, दोनों घायल काफी वक्त तक सड़क पर पड़े रहें। इस दौरान बड़ा भाई रोते बिलखते अपने घायल भाईयों को गोदी में लिया बैठा रहा। आसपास लोगों ने एम्बुलेंस व 112 को सूचना दी है. जिसके बाद 15-20 मिनट बाद डॉयल 112 की वाहन पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कभी-कभी इवेंट ज्यादा होने के कारण एम्बुलेंस या पुलिस इमेरजैंसी सुविधा को पहुंचने में थोड़ा लेट हो जाता है, जिसके लोगों को परेशानी से गुजरना पड़ता है, और इस तरह की स्थिति में इंतजार करना एक-एक सेकेंड भी घंटों जैसे लगता है।

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीनों भाई चीमरा गांवके रहने वाले हैं जोकि अपने भाई के ससुराल चार भाटा से लौट रहें थे। वहीं बटुराकछार की मारुति वैन कवर्धा की ओर आ रही थी इसी दौरान जोराताल गांव में क्रासिंग के दौरान यह हादसा हुआ।
वही दुसरी घटना सीटी कोतवाली थाना अंतर्गत सिंघनपुरी गांव के पास कोल्ड स्टोरेज के सामने रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 का हैं. जहां सारंगपुर निवासी धन सिंह साहू और देवलाल साहू कवर्धा की ओर जा रहे थे इसी दौरान समाने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी घटना के बाद दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर कर लहुलुहान हो गए, दोनों को गंभीर स्थिति में निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।



