कवर्धा में जंगली शियार ने ग्रामीणों पर किया हमला. 1 बच्चा. 2 महिला समेत 5 लोग घायल. बोड़ला अस्पताल में इलाज जारी।

कवर्धा: घटना कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना अंतर्गत ग्राम खडौदा का है. जहां शुक्रवार को गन्ना खेत में काम करने के दौरान शियार से महिला का आमना-सामना हो गया महिला ने शियार को भगाने का प्रयास किया लेकिन शियार (लोमड़ी) खतरा महसूस करते हुए महिला पर हमला कर दिया. महिला की आवाज सुनकर अन्य लोग बचाने पहुंचे तो शियार ने उनपर भी हमारा कर दिया जिससे महिला और 12 वर्षीय बच्चे के पैर में चोट आई है और अन्य 3 लोगों के पेट पीड में चोट के निशान हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों से मिली है।

दरअसल घटना स्थल गांव जंगल से लगा हुआ है. शियार, तेंदुआ. भालू .हिरण जैसे वन्यप्राणी कभी-कभी गांव तक पहुंच जाते हैं. खास कर शियार दिनदहाड़े भी गांव में घुमता देखा जा सकता है. कभी-कभी यहां तो शहर तक भी पहुंच जाते हैं. अमुमान शियार इंसानों पर हमला नहीं करते बहुत कम ऐसी घटना सुनने में आती है।
वन विकास निगम के बोड़ला परिक्षेत्र के रेंजर मनीष कश्यप ने बताया की जंगली शियार ने कुछ ग्रामीणों पर हमला कर घायल किया है. सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच कर घायलों से मुलाकात किया है. उच अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है. घटना स्थल राजस्व एरिया आता है, जंगली जानवर ने हमला किया है तो नियमानुसार जो भी मुआवजा बनता है दिया जाएगा।




