अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: छत्तीसगढ़ राज्य के सभी शिक्षक संगठनों का एक स्वर ,21 शिक्षक संघ की संयुक्त दल एक साथ 20 मई को मंत्रालय में सौंपेंगे ज्ञापन।


कवर्धा: छत्तीसगढ़ प्रदेश के 21 शिक्षक संगठनो ने अब एक साथ करेंगे मंच साझा । इसे लेकर शिक्षकों की लगातार बैठकें चल रही है। पहली ऑफलाइन बैठक राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी संगठन के कार्यालय में 14 मई को हुई थी।
जबकि दूसरी बैठक विगत 16 मई को आनलाइन संपन्न हुई। जिसमें सभी 21 शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। सभी ने मिलकर एक स्वर में यह तय किया था कि आगामी सोमवार 19 मई को युक्त युक्तिकरण रद्द करने, सोना साहू के तर्ज पर प्रदेश के सभी पात्र शिक्षकों को एरियर्स सहित क्रमोन्नति वेतनमान देने के लिए जनरल आर्डर जारी करने, प्रथम सेवा गणना कर पेंशन सहित समस्त लाभ एवं प्राचार्य पदोन्नति में बीएड की अनिवार्यता समाप्त कर डीएड/बीएड प्रशिक्षित दोनों को शामिल करने सहित अन्य मांगों को लेकर सहमति बनी थी।
परंतु किसी अपरिहार्य कारणों से 19 तारीख सोमवार को ज्ञापन देने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। सभी संगठनों ने आपस में बातचीत कर यह तय किया है कि उक्त ज्ञापन अब 20 मई मंगलवार को मंत्रालय में दिया जाएगा।
इसके लिए सभी संगठन आगामी 20 मई मंगलवार को सुबह 11:00 बजे तक मंत्रालय महानदी भवन परिसर में एकत्रित होंगे। यह जानकारी सभी 21 संगठनों के प्रांत अध्यक्षों मनीष मिश्रा, केदार जैन, विकास राजपूत, कृष्णकुमार नवरंग, राजनारायण द्विवेदी, जाकेश साहू, भूपेंद्र बनाफर, शंकर साहू, भूपेंद्र गिलहरे, चेतन बघेल, गिरीश केशकर, लैलूंन भरतद्वाज, प्रदीप पांडे, प्रदीप लहरें, राजकिशोर तिवारी, कमल दास मुरचले, प्रीतम कोशले, विक्रम राय, विष्णु प्रसाद साहू आदि ने साझा मंच द्वारा संयुक्त बयान जारी कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!