ट्रक और ट्रेक्टर की भिड़ंत, ट्रक के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर रुप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी।

कवर्धा: घटना कबीरधाम जिले के पोंड़ी पुलिस चौकी अंतर्गत रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 के बाईपास का है, जहां सुबह मंगलवार 6:00 बजे मटर लेकर जा रही ट्रक और गन्ना से भरी ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। दुर्घटना में ट्रक के पर खर्च उड़ गए वहीं ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल व्यक्ति को पोड़ी पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है वही मामले की जांच कर रही है ।
बताया जा रहा है ट्रक जबलपुर से मटर लेकर रायपुर जा रही थी इसी दौरान पोंडी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक गन्ना लेकर भोरमदेव शक्कर कारखाना जा रही ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गए, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए, आसपास लोगों ने तत्काल घायल ट्रक चालक को ट्रक से बाहर निकाला और पुलिस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल किया है वही पोंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।




