भाजपा के चुनाव प्रचार में कवर्धा पहुंचे विजय शर्मा ने कहा छत्तीसगढ़ की तरहा दिल्ली की जनता ने भी घोटाला करने वाली सरकार को बहार किया।

कवर्धा: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गई है, भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने वार्डों में जनसभा रैली निकाल कर विकास के वादे के साथ पार्षद और अध्यक्ष के लिए वोट की अपील कर रहे है। शनिवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा नगर पालिका के सभी वार्डों में रैली सभा कर जनता से हाथ जोड़ समर्थन मांगा।

इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर बड़ी बात कही, विजय शर्मा ने कहा की जिस तरह छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की सरकार को जनता ने बहार भेजा जेल भेजा उसी तरहा दिल्ली की जनता ने आपदा की सरकार को जनता ने बहार कर लिया है। और विकास की सरकार बनाने जा रही है, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में कमल खिलाने जा रहा है। वही नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा की छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा स्पष्ट रुप से जीत कर सामने आएंगी।



