अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ का रक्तदान प्रतिज्ञा कार्यक्रम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल।

अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ (ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स) ने 24 जनवरी 2025 को अपने अध्यक्ष जे एस शिंदे के जन्मदिन के अवसर पर देशभर के 700 से अधिक जिलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 79,921 लोगों ने एक साथ रक्तदान किया, और 80,306 लोगों ने यह प्रतिज्ञा ली कि संघ द्वारा देशभर में किसी भी मरीज को आवश्यकता पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने इस कार्यक्रम की निगरानी की और पाया कि इतनी बड़ी संख्या में एक साथ रक्तदान और प्रतिज्ञा का यह पहला मामला है। इस उपलब्धि के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ को अपने रिकॉर्ड में शामिल किया है।

कबीरधाम जिले के दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष अनिल दानी, सचिव अमित बरडिया, और डेविड खत्री ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को आयोजित रक्तदान शिविर और प्रतिज्ञा कार्यक्रम के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होने से संघ में उत्साह है।


